ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीराज्य के 16 कल्याण अस्पतालों में फीवर क्लिनिक शुरू

राज्य के 16 कल्याण अस्पतालों में फीवर क्लिनिक शुरू

छह अस्पतालों में कोरोना मरीजों को भर्ती करने की भी सुविधा रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो ...

राज्य के 16 कल्याण अस्पतालों में फीवर क्लिनिक शुरू
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 22 May 2021 09:21 PM
ऐप पर पढ़ें

छह अस्पतालों में कोरोना मरीजों को भर्ती करने की भी सुविधा

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो

राज्य के 13 अधिसूचित जिलों में संचालित ग्रामीण कल्याण अस्पतालों में फीवर क्लिनिक/ कोविड ओपीडी की शुरुआत की गयी है। यहां कोई भी कोविड मरीज ओपीडी में परामर्श प्राप्त कर सकता है। स्वास्थ्य विभाग के वरीय आईईसी प्रभारी सिद्धार्थ त्रिपाठी ने बताया कि सिमडेगा के बानो स्थित अस्पताल में शनिवार को 30 बेड की शुरुआत की गयी। जहां कोविड मरीजों को भर्ती किया जा सकेगा। इसके साथ ही छह अस्पतालों में कोविड मरीजों को भर्ती करने की सुविधा बहाल हो गयी है। जबकि, काठीकुंड, दुमका, नाला, जामताड़ा एवं बनमकरी, बहरागोड़ा में जेनरल मरीजों के भर्ती करने की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है।

कोविड मरीजों के लिए यहां खुले हैं फीवर क्लिनिक

बनमकरी, बहरागोड़ा, बसारडीह, लोहरदगा, लोदोडीह, चक्रधरपुर, नागफेनी, गुमला, जोन्हा, रांची, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, माननचोटांग, लातेहार, बानो, सिमडेगा, अड़की, खूंटी, कुचाई, सरायकेला, पथना, साहेबगंज, बाराचिरू, चाईबासा, काठीकुंड, दुमका, नाला, जामताड़ा, टिगरा, रातु, रांची, गांडो, दुमका।

इन अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए आईपीडी

बानो, सिमडेगा, अड़की, खूंटी, कुचाई, सरायकेला, पथना, साहेबगंज, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़ व बसारडीह, लोहरदगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें