ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीसभी धर्मों के त्योहार का कांग्रेस भवन में होगा आयोजन : डॉ रामेश्वर उरांव

सभी धर्मों के त्योहार का कांग्रेस भवन में होगा आयोजन : डॉ रामेश्वर उरांव

कांग्रेस भवन में बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर मिलन समारोह सह दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह सरकार के मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव और विधायक दल के नेता सह मंत्री...

सभी धर्मों के त्योहार का कांग्रेस भवन में होगा आयोजन : डॉ रामेश्वर उरांव
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 15 Jan 2020 08:17 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस भवन में बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर मिलन समारोह सह दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह सरकार के मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव और विधायक दल के नेता सह मंत्री आलमगीर आलम मौजूद थे। इस मौके पर डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि जिस प्रकार गुड़ और तिलकूट की मिठास है, उसी मिठास को समाज में सभी धर्मों के बीच घोलेंगे। कांग्रेस भवन में इसी तरह सभी धर्मों के त्योहारों का आयोजन किया जायेगा। यह दिन शुभ मुहूर्त का दिन है और अच्छे कार्यों के शुभारंभ का दिन है। मकर संक्रांति के उत्सव के साथ ही कांग्रेस पार्टी राज्य की जनता के लिए समर्पण भाव से काम करेगी। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल का गठन जल्द किया जायेगा। 17 जनवरी को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात होनी है। इसके लिए वे सब 16 जनवरी को दिल्ली जायेंगे।

जल्द विस्तार होगा मंत्रिमंडल : आलमगीर आलम

कांग्रेस विधायक दल के नेता व मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि जल्द ही राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। पहले ही मकर संक्रांति की बाद कैबिनेट विस्तार की बात कही गई थी। अब जल्द से जल्द झारखंड का मंत्रिमंडल आकार लेगा। उन्होंने कहा कि हमारा देश विभिन्न मान्यताओं और धार्मिक आस्थाओं का देश है। इसमें हर जगह प्रेम, भाईचारगी, अमन, खुशहाली का संदेश है।

मिलन समारोह में थे मौजूद :-

कांग्रेस भवन में आयोजित मिलन समारोह सह दही-चूड़ा भोज में रौशन लाल भाटिया, अनादि ब्रह्म, डॉ गुलफाम मुजीबी, प्रदीप तुलस्यान, मंजूर अहमद अंसारी, बीपी शरण, केशव महतो कमलेश, संजय लाल पासवान, मानस सिन्हा, प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता, डॉ एम तौसीफ, आभा सिन्हा, विधायक दीपिका पांडेय सिंह, डॉ विनोद सिंह, रवींद्र सिंह, गुंजन सिंह, अभिलाष साहू, केदार पासवान, संजय पांडेय, राजेश रंजन, अमिताभ रंजन, राजेश सिन्हा सन्नी, फिरोज रिज्वी मुन्ना, जितेंद्र त्रिवेदी, सुनील सहाय, जगदीश साहू, शशिभूषण राय, प्रभात कुमार, शाहीद अहमद समेत अन्य मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें