फेलिक्स टोप्पो रांची के नए आर्च बिशप होंगे
जमशेदपुर के बिशप फेलिक्स टोप्पो रांची के नये आर्च बिशप होंगे। यह घोषणा रविवार को आर्च बिशप्स हाउस में हुई प्रेस वार्ता में की गई। इस पद पर रहे कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का त्यागपत्र स्वीकार कर...
जमशेदपुर के बिशप फेलिक्स टोप्पो रांची के नये आर्च बिशप होंगे। यह घोषणा रविवार को आर्च बिशप्स हाउस में हुई प्रेस वार्ता में की गई। इस पद पर रहे कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया गया है।
प्रेस कांफ्रेंस में सहायक बिशप थियोडोर मास्करेन्हास ने कहा कि तीन वर्ष पूर्व 75 वर्ष के होने पर कार्डिनल तेलेस्फोर ने आर्च बिशप पद से त्यागपत्र पोप को भेजा था। इसे रविवार को स्वीकार कर लिया गया। बिशप थियोडोर ने कहा कि 28 जून को नए आर्च बिशप का पदाभिषेक होगा।
उससे पूर्व इस पद पर कार्डिनल तेलेस्फोर सेवा देते रहेंगे। सेवानिवृत्त होने के बाद भी कार्डिनल सलाहकार के रूप में योगदान देते रहेंगे। कार्डिनल ने 33 वर्ष तक अपनी सेवा दी। इस अवसर पर कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो ने कहा कि आज तक आपकी संगति के कारण मैं जीवित हूं। आप सभी धन्यवाद के पात्र हैं।
बिशप फेलिक्स टोप्पो का संक्षिप्त परिचय
जन्म : 21 नवंबर 1947
स्थान : टोंगो, गुमला
यीशु समाजी धर्म संघ में प्रवेश : 1968
पुरोहिताभिषेक : 14 अप्रैल 1982
रोम से मास्टर डिग्री : 1990
जमशेदपुर के बिशप : 14 जून 1997
पदाभिषेक : 27 सितंबर 1997
पूर्व में वाइस चांसलर : संत अलबर्ट थियोलॉजिकल कॉलेज।
झान रिजनल बिशप्स : पूर्व में चेयरमैन।