ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीसफल जीवन के लिए सेंट फ्रांसिस जेवियर्स से ले प्रेरणा

सफल जीवन के लिए सेंट फ्रांसिस जेवियर्स से ले प्रेरणा

विशेष मिस्सा के साथ रविवार को सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर सेंट जेवियर्स कॉलेज और सेंट जेवियर्स स्कूल में यीशु संघी पुरोहितों ने प्रार्थना की। सेंट जेवियर्स कॉलेज में सुबह 6.30...

सफल जीवन के लिए सेंट फ्रांसिस जेवियर्स से ले प्रेरणा
हिन्दुस्तान टीम,रांचीMon, 04 Dec 2017 12:28 AM
ऐप पर पढ़ें

विशेष मिस्सा के साथ रविवार को सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर सेंट जेवियर्स कॉलेज और सेंट जेवियर्स स्कूल में यीशु संघी पुरोहितों ने प्रार्थना की। सेंट जेवियर्स कॉलेज में सुबह 6.30 बजे मिस्सा की शुरुआत हुई। मुख्य अनुष्ठाता जेस्वीट सोसाइटी के प्रोविंसियल सुपीरियर डॉ फादर जोसेफ मरियानूस कुजूर ने पवित्र यूख्रीस्त को संपन्न कराया। इसमें उनका सहयोग फादर सेंट जेवियर्स कॉलेज का प्राचार्य फादर निकोलस टेटे, फादर हेनरी बारला, फादर नबोर लकड़ा, फादर विपिन कंडुलना और फादर रोशन तिरू ने किया। ईमानदार व्यक्ति के गुणों को अपनाएंमिस्सा के बाद फादर राजेश सांडिल ने सुसमाचार का प्रचार किया। उन्होंने कहा कि सेंट फ्रांसिस जेवियर का नाम अद्भुत और महान है। उन्हें लोग चलंत मिशनरी के रूप में याद करते हैं। उन्होंने अपने जीवन की परिस्थितियों का खुलकर सामना किया। वह प्रभु की सेवा में समर्पित थे। पुरोहित जीवन को अपनाने के बाद उन्होंने लोंगों के बीच शिक्षा का प्रचार किया। कहा कि आज लोगों को निष्ठा, समर्पण, प्रार्थनामय जीवन जीने, मेहनती और ईमानदार व्यक्ति बनने की जरुरत है। ऐसे में सेंट फ्रांसिस दूसरों के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। युवाओं को दूरदर्शी बनने की जरूरतसेंट फ्रांसिस जेवियर्स पर्व के मौके पर सुबह 7.30 बजे सेंट जेवियर्स स्कूल में मिस्सा का आयोजन हुआ। मुख्य अनुष्ठाता फादर मनोज कुल्लु ने पवित्र यूख्रीस्त का संचालन किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि युवा सेंट फ्रांसिस जेवियर्स की जीवनी का अनुसरण करें। और उसे अपने जीवन में उतारें। उन्होंने मौके पर उपस्थित युवाओं को सेंट जेवियर्स की सफलता का मूलमंत्र बताया। कहा कि वह दूरदर्शी, लक्ष्य के प्रति निष्ठावान और दृढ़ इच्छाशक्ति के धनी थे। ऐसे में युवाओं को इन बातों का अनुसरण करना चाहिए। यही सफल जीवन का मूलमंत्र है। यूख्रीस्त समारोह में सेंट जेवियर्स स्कूल के प्राचार्य फादर अजित खेस, फादर इग्नूस लकड़ा, फादर सिरिल गुड़िया, फादर स्टैनली पिरेरा उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें