Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsFCI Launches Open Market Sale Scheme in Jharkhand for Rice and Wheat
ओएमएसएस के तहत चावल व गेहूं की बिक्री शुरू

ओएमएसएस के तहत चावल व गेहूं की बिक्री शुरू

संक्षेप:

झारखंड में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने ओपन मार्केट सेल स्कीम के तहत चावल और गेहूं की बिक्री शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य खाद्यान्न की उपलब्धता बढ़ाना और बाजार में कीमतों को स्थिर रखना है। ई-नीलामी के माध्यम से चावल और गेहूं की बिक्री की जा रही है, जिसमें विभिन्न मात्रा और मूल्य निर्धारित किए गए हैं।

Jan 13, 2026 08:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, संवाददाता। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की ओर से ओपन मार्केट सेल स्कीम (ओएमएसएस-डी) के तहत झारखंड में चावल और गेहूं की बिक्री की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य मंदी के मौसम में खाद्यान्न की उपलब्धता बढ़ाना और खुले बाजार में कीमतों को स्थिर रखना है। इसके तहत थोक चावल खरीदार झारखंड राज्य के ऑपरेशनल रेलहेड पर रैक मंगवाकर सीधे परिपूर्ति प्राप्त कर सकते हैं। ओएमएसएस (डी) के तहत चावल की बिक्री ई-नीलामी के माध्यम से हो रही है। निजी पार्टियों एवं सहकारी समितियों/महासंघों को 25 प्रतिशत ब्रोकन्स वाला चावल 2890 रुपये प्रति क्विंटल के आधार मूल्य पर प्रत्येक बुधवार को 50 हजार मीट्रिक टन की मात्रा में नीलाम किया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं, 10 प्रतिशत ब्रोकन्स वाला चावल 3090 रुपये प्रति क्विंटल के आधार मूल्य पर प्रत्येक गुरुवार को 30 हजार मीट्रिक टन की मात्रा में नीलाम किया जा रहा है। न्यूनतम बोली मात्रा 2500 मीट्रिक टन तथा अधिकतम सीमा निर्धारित की गई है। इसके अलावा छोटे चावल प्रोसेसर एवं व्यक्तियों के लिए बिना ई-नीलामी एफसीआई डिपो से 50 किलो से 9 मीट्रिक टन तक चावल खरीदने की सुविधा दी गई है, जिसका मूल्य 2890 रुपये प्रति क्विंटल तय है। एफसीआई ने ओएमएसएस (डी) के तहत गेहूं की बिक्री भी शुरू की है, जिसकी ई-नीलामी बुधवार को होगी। इच्छुक पंजीकृत खरीदार एम जंक्शन सर्विसेज लिमिटेड के माध्यम से ई-नीलामी में भाग ले सकते हैं।