Ranchi News: रांची में 600 मेधावी विद्यार्थी हुए पुरस्कृत, मंत्रियों ने बढ़ाया हौसला
Ranchi News: रांची में उम्मीद हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित फातिमा शेख सम्मान समारोह में मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 600 छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने शिक्षा को सफलता की कुंजी बताया और छात्रों से समाज सेवा करने का आह्वान किया।

Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। उम्मीद हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से फातिमा शेख सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 600 मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि आज के इस प्रतिस्पर्धी दौर में शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को सम्मानित करना समाज के लिए बेहद प्रेरणादायक है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे सिर्फ डॉक्टर या इंजीनियर बनने तक ही सीमित न रहें, बल्कि एक बेहतरीन प्रशासक, जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार नागरिक बनकर देश व समाज की सेवा करें。
विशिष्ट अतिथि का संदेश
विशिष्ट अतिथि और कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संगठन समाज के सच्चे प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आवश्यकता पर बल दिया और देश की पहली मुस्लिम महिला शिक्षिका फातिमा शेख के ऐतिहासिक योगदान को याद किया, जो सावित्रीबाई फुले की सहयोगी थीं।
कार्यक्रम का नेतृत्व
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ट्रस्ट के केंद्रीय अध्यक्ष अनवर खान ने संस्था की शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण से जुड़ी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर एमएस फरहान, मुजाहिद खान, फरहा परवीन, अंसारुल्लाह कासमी, आसिफ इकबाल, मोहम्मद नसीम, जावेद अख्तर, अफसाना परवीन, अब्दुल खालिक, इसरार, मसूद कच्छी और मास्टर उस्मान सहित कई लोग उपस्थित थे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


