बडाम रिंगरोड पर हुई सडक दुघर्टना में ट्रेलर चालक की मौत
सोमवार सुबह टाटीसिलवे थानाक्षेत्र के बडाम रिंगरोड पर हुई सडक दुघर्टना में एक च्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि एक अन्य गंभीर रूप् से घायल हो गया। टाटीसिलवे

नामकुम, संवाददाता। टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के बड़ाम रिंग रोड पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। टाटीसिलवे थाना प्रभारी हंसे उरांव ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे रामपुर से टाटीसिलवे की ओर आ रहा ट्रक रांग साइड से तेज गति से आ रहे ट्रेलर से आमने-सामने टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के चालक केबिन में फंस गए। इस दुर्घटना में ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और केबिन में फंसे चालकों को बाहर निकलवाया।घायल
को इलाज के लिए भेजा गया, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। मृत ट्रेलर चालक की पहचान नहीं हो सकी है, जबकि घायल ट्रक चालक की पहचान सिलवे बस्ती निवासी श्रीकांत पासवान के रूप में हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


