सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, केस

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची के न्यू पुंदाग सेल सिटी के निवासी शैलेंद्र कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी पुत्री रिचा राज ने बताया कि 10 मई को रात में वे सेक्टर टू मार्केट से घर लौट रहे थे, तभी एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद 11 मई को अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई।

सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, केस

रांची। न्यू पुंदाग सेल सिटी के रहने वाले शैलेंद्र कुमार की सड़क हादसे में मौत होने के मामले में जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक की पुत्री रिचा राज ने आवेदन में कहा कि उनके पिता दस मई को सेक्टर टू मार्केट से रात में घर लौट रहे थे। पंचमुखी मंदिर के पास बाइक सवार ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में उनके पिता शैलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोग उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान 11 मई को मौत हो गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।