अलग अलग बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत, एक घायल

Mar 05, 2026 07:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

अनगड़ा में दो अलग-अलग बाइक दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पहली दुर्घटना में 28 वर्षीय राजकुमार महतो की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी दुर्घटना में भाजपा कार्यकर्ता सुप्रेश महतो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका इलाज चल रहा है।

 अलग अलग बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत, एक घायल

अनगड़ा, प्रतिनिधि। दो अलग-अलग बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार को होली की रात दस बजे रिंग रोड में तुरूप स्वर्णरेखा नदी के पास अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराते हुए बिजली पोल से टकरा गई। इस दुर्घटना में तुरूप निवासी 28 वर्षीय राजकुमार महतो (पिता- पुन्नीलाल महतो) का मौके पर ही मौत हो गई। राजकुमार महतो बीआईटी स्थित जीफोरएस में गार्ड की नौकरी करता था। घटना के समय होली मनाकर व डयूटी करने जा रहा था। मृतक अपने पीछे पत्नी व छह वर्षीय पुत्र जियांश महतो को छोड़ गया।

दूसरी घटना मंगलवार को गोंदलीपोखर के पास हुई। भाजपा कार्यकर्ता तुरूप निवासी सुप्रेश महतो बाइक से अपने घर आ रहे थे। इसी बीच गोंदलीपोखर के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सुप्रेश के सिर में गंभीर चोट लगी हैं। मेडिका अस्पताल में सुप्रेश का इलाज चल रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।