बेड़ो में बिचौलिए और फसल की तौल में हेराफेरी रोकने का संकल्प
बेड़ो सब्जी मंडी में रविवार को बाजार समिति और व्यापारी संघ की बैठक हुई, जिसमें किसानों के हित में कई निर्णय लिए गए। अब आलू, मटर, गोभी और फ्रेंच बीन्स की तौल में हेराफेरी बंद होगी। व्यापारियों को उधारी का भुगतान एक सप्ताह में करना अनिवार्य होगा। पारदर्शिता के लिए विशेष निगरानी दल का गठन किया गया।

बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो सब्जी मंडी में बाजार समिति और व्यापारी संघ की बैठक रविवार को खद्दी उरांव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसानों के हित में कई फैसले लिए गए। इसमें मंडी में अब आलू, मटर, गोभी और फ्रेंच बीन्स जैसी फसलों की तौल में डंडी मारना (हेराफेरी) और नाजायज कटौती पूरी तरह बंद होगी। समिति ने सख्त निर्देश दिया है कि तौल में एक ग्राम की भी कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, बिचौलिए के वर्चस्व को खत्म कर व्यापारियों और किसानों के बीच सीधा सौदा सुनिश्चित किया जाएगा। व्यापारियों के लिए नियम बनाया गया है कि उधार ली गई फसल का भुगतान एक सप्ताह में करना अनिवार्य होगा, ताकि किसानों को खाद-बीज के लिए आर्थिक तंगी नहीं हो।
पारदर्शिता के लिए विशेष निगरानी दल का गठन किया गया है। कार्यक्रम का संचालन रवि सिंह और धन्यवाद ज्ञापन विष्णु बड़ाइक ने किया। बैठक में व्यापारियों में प्रेम साहू, सुनील महतो, सुंदर साहू, रिजवान, इकबाल, इंदू सिंह, सिकंदर साहू, कुदुस, तवरेज, शकील, राजेंद्र साहू रौनियार, जलो महतो, महावीर साहू, हाजी साहब, तनु, लतीफ, अमित साहू, मुमताज, सुरेश, राजेंद्र, अशोक साहू, सनी गिरि, पीके गुप्ता और ओमप्रकाश पांडेय शामिल थे। वहीं बाजार समिति से एतवा तिर्की, रवि सिंह, विष्णु बड़ाइक, छोटू गोप, दीपक गोप, जयराम गोप, विशुवा गोप, आयुष गोप, राम बड़ाइक, मनोज उरांव, निर्मल तिर्की, शशि भूषण बड़ाइक, मुन्ना बड़ाइक, संदीप बड़ाइक, शुभम बड़ाइक, ज्वाला सिंह, अजय कुमार, सौरभ खन्ना, धर्मेंद्र गोप और पवन कच्छप आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




