Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsFarmers Protest Land Acquisition for Road Construction in Jharkhand
कृषि भूमि पर सड़क निर्माण का विरोध, किसानों ने मुख्यमंत्री और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा

कृषि भूमि पर सड़क निर्माण का विरोध, किसानों ने मुख्यमंत्री और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा

संक्षेप:

झारखंड के मांझीडीह, कुबाडीह, पुरनानगर, महेशपुर, खाटंगा और डोमनडीह के किसानों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने कृषि भूमि को सड़क निर्माण के लिए देने से इनकार किया और चेतावनी दी कि यदि जबरन अधिग्रहण किया गया, तो वे तीखा विरोध करेंगे। उनके अनुसार नियमों का उल्लंघन हो रहा है।

Dec 23, 2025 07:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड के मांझीडीह, कुबाडीह, पुरनानगर, महेशपुर, खाटंगा और डोमनडीह के प्रभावित किसानों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने अपनी कृषि योग्य भूमि को सड़क निर्माण के लिए देने से इनकार करते हुए यह ज्ञापन दिया है। किसानों का नेतृत्व कर रहे किसान नेता सुफल महतो ने कहा कि प्रभावित किसानों ने मुख्यमंत्री और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर अपना दर्द पेश कर दिया है। इसके बावजूद यदि जबरन जमीन अधिग्रहण कर सड़क निर्माण किया गया, तो किसान तीखा विरोध करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि जमीन अधिग्रहण की अनिवार्य शर्तों, जैसे 80 प्रतिशत किसानों की सहमति, बाजार भाव से चार गुना मुआवजा, या जमीन के बदले जमीन के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बुंडू-बंता चौड़ीकरण के नाम पर नोटिस जारी किया गया है। इन गांवों के किसानों से कृषि भूमि नई सड़क निर्माण के लिए लेने पर प्रशासन आमादा है, जिससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि कृषि भूमि अधिग्रहण पर सुप्रीम कोर्ट कई बार सरकार को फटकार लगा चुका है, इसके बाद भी किसानों को उग्र आंदोलन के लिए मजबूर किया जा रहा है। मौके पर महेशपुर ग्राम प्रधान अक्षय महतो, नारायण महतो, पशुपति महतो, शरत कुमार महतो, कुशल महतो, डिबाजन महतो, शंभुनाथ महतो, विशेश्वर महतो, हरि महतो, जनार्दन महतो, मुकेश कुमार महतो, प्रेम नाथ महतो, सर्वेश्वर महतो, उमेश महतो, रूपचंद्र महतो, चक्रधर महतो, रोहित महतो, प्रदीप कुमार महतो, हीरालाल महतो, बिंदेश्वर महतो, चमन महतो, भगीरथ महतो, विशेश्वर महतो, अमर महतो, निरंजन अहीर, गोपेश्वर महतो, धनेश अहीर, कलेवर महतो, जीवन गंझू, राजेन्द्र गंझू, रितेश महतो, जवाहर लाल महतो, दयानंद महतो, राजकुमार महतो, भगीरथ महतो, दीनबंधु महतो, मुकेश महतो, परमेश्वर महतो, कृष्ण महतो, पशुपति महतो और लक्ष्मण महतो आदि मौजूद थे।