धान खरीद में एमएसपी की मांग को लेकर सोनाहातू में किसानों का ‘डेरा डालो’ आंदोलन

Jan 03, 2026 09:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

झारखंड राज्य किसान सभा ने सोनाहातू में 'डेरा डालो' आंदोलन किया। किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) ₹24.50 पर धान खरीद की मांग की और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। वर्तमान में, खुले बाजार में धान की कीमत ₹15-₹17 प्रति किलो है। सुफल महतो ने किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए और आंदोलन की चेतावनी दी।

धान खरीद में एमएसपी की मांग को लेकर सोनाहातू में किसानों का ‘डेरा डालो’ आंदोलन

सोनाहातू, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य किसान सभा के तत्वावधान में शनिवार को सोनाहातू प्रखंड कार्यालय के सामने ‘डेरा डालो’ आंदोलन किया गया। इस दौरान किसानों ने घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) ₹24.50 पर धान खरीद सुनिश्चित करने की मांग की और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम एक ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम को मुख्य वक्ता झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा कि सरकार द्वारा घोषित धान खरीद की एमएसपी ₹24.50 है, लेकिन खुले बाजार में किसानों से मात्र ₹15 से ₹17 रुपये प्रतिकिलो धान खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी धान क्रय केंद्र बंद पड़े हैं। उन्होंने कहा कि लैम्पस में केवल बिचौलिए का ही धान खरीदा जा रहा है।

सुफल महतो ने चेतावनी दी कि किसानों के धान की लूट के खिलाफ झारखंड राज्य किसान सभा अब सभी प्रखंडों, लैम्पस और पैक्स के सामने ‘डेरा डालो’ आंदोलन चलाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेम चंद पातर ने की। मौके पर जिला किसान काउंसिल सदस्य रतन महतो, उमेश महतो, हरिश्चंद्र प्रमाणिक, घुरन सिंह मुंडा, अंचल काउंसिल सदस्य बसंत मुंडा, हृदयनाथ सिंह मुंडा, कुंवर सिंह मुंडा, मुचीराम मुंडा, यशोदा देवी, रामप्रसाद पातर, रबीन्द्रनाथ मुंडा, बलराम महली, जीवन महतो, दिनेश महतो, महरू महतो, विलास पातर, दिनेश कुमार महतो, मनिया महतो, विपतारण कुंडू, मनोज मुंडा और राजकिशोर महतो सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;