केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरे सोनाहातू-राहे के किसान
सोनाहातू और राहे में झारखंड राज्य किसान सभा के द्वारा केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। मुख्य वक्ता सुफल महतो ने चार लेबर कोड, बीज और बिजली विधेयक तथा भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को किसानों के लिए घातक बताया। उन्होंने इन नीतियों को वापस लेने की मांग की।

सोनाहातू/राहे, हिटी। ट्रेड यूनियन मोर्चा की देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 'झारखंड राज्य किसान सभा ने राहे और सोनाहातू में सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसानों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। मुख्य वक्ता झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए चार लेबर कोड, बीज और बिजली विधेयक तथा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता देश के किसानों के लिए घातक है। उन्होंने इन नीतियों को कृषि क्षेत्र पर बड़ा हमला बताते हुए इन्हें वापस लेने की मांग की।
इस प्रदर्शन में जिला किसान काउंसिल सदस्य नेहरू लाल मुंडा, विशेश्वर अहीर, घुलन पातर, रीता स्वासी, राज्य काउंसिल सदस्य बिसंबर महतो, जिला सचिव रतन महतो, संयुक्त सचिव उमेश महतो और प्रेमचंद पातर प्रमुख रूप से शामिल थे। इनके अलावा किसान रामधन मछुआ, नेता घासीराम मुंडा, बसंत मुंडा, गुरुवारी देवी, सोना मुंडा, मंगला देवी, बुधनी देवी, फागनी देवी, यमुना देवी, लक्ष्मी देवी, धनसिंह मुंडा, अजंबर लोहरा, शंकर मुंडा, करम मुंडा, पुष्कर मुंडा, पुसवा मुंडा, खुदीराम महतो, मनबोध मुंडा, दुखन मुंडा आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




