Farmers from Gumla Visit Birsa Agricultural University for Advanced Agricultural Techniques जारी गांव के किसान बीएयू पहुंचे, बीच का वितरण हुआ, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsFarmers from Gumla Visit Birsa Agricultural University for Advanced Agricultural Techniques

जारी गांव के किसान बीएयू पहुंचे, बीच का वितरण हुआ

गुमला के किसानों ने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय का दौरा किया, जहां उन्हें उन्नत कृषि तकनीक की जानकारी मिली। गांव परमवीर चक्र विजेता अलबर्ट एक्का की जन्मस्थली है। किसानों को मक्का के 500 किलो बीज और 50...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीThu, 11 Sep 2025 07:17 PM
share Share
Follow Us on
जारी गांव के किसान बीएयू पहुंचे, बीच का वितरण हुआ

रांची, वरीय संवाददाता। आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए बिरसा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा चयनित गांव जारी (गुमला) के किसानों ने गुरुवार को बीएयू का दौरा किया। किसानों ने वैज्ञानिकों से उन्नत कृषि तकनीक की जानकारी प्राप्त की। यह गांव परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अलबर्ट एक्का की जन्मस्थली है। किसानों के बीच मक्का के उन्नत हाइब्रिड प्रभेद डीएचएम 117 का 500 किलो बीज वितरित किया गया। इस प्रभेद की उत्पादन क्षमता प्रति हेक्टेयर 70 क्विंटल है। उन्हें 50 किलो वजन वाला 50 बैग डीएपी खाद भी दिया गया। कुलपति डॉ एससी दुबे, निदेशक अनुसंधान डॉ पीके सिंह, कृषि अधिष्ठाता डॉ डीके शाही तथा आनुवंशिकी एवं पौधा प्रजनन विभाग की अध्यक्ष डॉ मणिगोपा चक्रवर्ती सहित अन्य वैज्ञानिकों ने किसानों को मक्का उत्पादन, फसल प्रबंधन, संरक्षण एवं विपणन के बारे में आवश्यक तकनीकी जानकारी दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।