प्राकृतिक खेती से कम लागत में होता है अधिक मुनाफा : कुलपति
ठाकुरगांव में रामकृष्ण मिशन और दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसान मेला आयोजित किया गया। कुलपति एससी दुबे ने किसानों को प्राकृतिक खेती और सहायक कार्यों जैसे मधुपालन, मशरूम उत्पादन आदि की सलाह दी। सोनालाल महतो को उत्कृष्ट किसान का पुरस्कार मिला। मेले में 444 फल-सब्जियों और 64 पशु-पक्षी नमूने प्रदर्शित किए गए।

ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। रामकृष्ण मिशन मोराबादी एवं दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को बुढ़मू प्रखंड के गेसवे गांव में किसान मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति एससी दुबे, जिला कृषि पदाधिकारी रामाशंकर सिंह, आश्रम के सचिव भवेशानंद जी महाराज, प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, जिला परिषद सदस्य मनोज वाजपेयी, रामजीत गंझु तथा पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष पार्वती देवी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर कुलपति एससी दुबे ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती अपनाकर किसान कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। उन्होंने किसानों से कृषि के साथ-साथ आय बढ़ाने के लिए मधुपालन, मशरूम उत्पादन, मुर्गी पालन, गौपालन एवं बकरी पालन जैसे सहायक कार्यों को अपनाने का आह्वान किया।
किसान मेले में हेसलपिरी गांव के किसान सोनालाल महतो को उत्कृष्ट किसान के रूप में सम्मानित किया गया। मेले में फल-सब्जियों के 444 नमूने तथा पशु-पक्षी एवं कुटीर उद्योग से जुड़े 64 नमूने प्रदर्शित किए गए, जिनमें से चयनित बेहतर नमूनों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए। किसान मेले के सफल आयोजन में समिति के सदस्यों की भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम में बड़ी सं ख्या में किसान उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


