ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ झारखंड रांचीऔने-पौने दामों में धान बेच रहे हैं किसान

औने-पौने दामों में धान बेच रहे हैं किसान

अड़की लैम्पस में परंपरागत रूप से स्थानीय किसान कम मात्रा में धान बेच रहे थे, उनके पास इन दिनों बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। धान बेचने के बाद पैसा लेने...

औने-पौने दामों में धान बेच रहे हैं किसान
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 19 Mar 2023 01:20 AM
ऐप पर पढ़ें

अड़की, प्रतिनिधि। अड़की लैंपस में परंपरागत रूप से स्थानीय किसान कम मात्रा में धान बेच रहे थे, उनके पास इन दिनों बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। धान बेचने के बाद पैसा लेने के लिए किसान परेशान हो रहे हैं। सरकार ने प्रखंड के लैंपस में धान खरीदारी केंद्र बनाया है। जहां प्रखंड के किसान धान बेचकर पैसे के लिए चक्कर लगा रहे हैं। जानकारी के अनुसार प्रखंड के 35 किसानों को अभी तक धान बिक्री का एक भी किस्त पेमेंट नहीं हुआ है। पेमेंट के चक्कर में कई किलोमीटर दूर से रोजाना आकर किसानों को लैंपस का चक्कर काटना पड़ रहा है। कारण पूछने पर किसानों ने बताया कि धान बैठे हुए दो महीना से ज्यादा बीत गया है। लेकिन अब तक एक भी किस्त पेमेंट नहीं हुआ है। वहीं लैंपस अध्यक्ष से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि धान खरीदारी की सारी प्रक्रिया लैंपस से पूरी कर ली गई है। आगे की प्रक्रिया जिला आपूर्ति कार्यालय से किया जाएगा। इस कारण किसानों को थोड़ी परेशानी हो रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।