करंट लगने से किसान की मौत
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रांचीकरंट लगने से किसान की मौत मांडर,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गुड़गुड़जाड़ी गांव में सोमवार की

मांडर,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गुड़गुड़जाड़ी गांव में सोमवार की शाम करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 52 वर्षिय रंथू सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में शोक व्याप्त है। जानकारी के अनुसार रंथू सिंह अपने घर के पास स्थित खेत में लहसुन निकालने के लिए गए थे। इसी दौरान वहां पहले से गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गए, इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि रंथू सिंह खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी मातम का माहौल है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


