ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीनौ एकड में बनेगा किसान पाठशाला, आधुनिक खेती का ककहरा सीखेंगे कृषक

नौ एकड में बनेगा किसान पाठशाला, आधुनिक खेती का ककहरा सीखेंगे कृषक

अन्नदाताओं को समृद्ध बनाने के लिए सरकार तोरपा में किसान पाठशाला का निर्माण करायेगी। इसके लिए दियांकेल पंचायत के चेंगरझोर नदी के समीप नौ एकड जमीन...

नौ एकड में बनेगा किसान पाठशाला, आधुनिक खेती का ककहरा सीखेंगे कृषक
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 04 Feb 2023 01:50 AM
ऐप पर पढ़ें

तोरपा, अजीत जायसवाल।

अन्नदाताओं को समृद्ध बनाने के लिए सरकार तोरपा में किसान पाठशाला का निर्माण कराएगी। इसके लिए दियांकेल पंचायत के चेंगरझोर नदी के समीप नौ एकड़ जमीन चिन्हित की गई है। उपायुक्त शशि रंजन के प्रस्ताव पर सरकार ने किसान पाठशाला के निर्माण की सहमति दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिछले दिनों एक कार्यक्रम में किसान पाठशाला निर्माण के लिए 90 लाख रुपए का चेक तोरपा महिला कृषि बागवानी स्वावलंबी सहकारी समिति से जुड़ी दीदीओं को सौंपा। एफपीओ की महिलाएं इसका संचालन करेंगी। प्रशासन जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की कयावद में जुट गई है। जिला व प्रखंड के अधिकारियों ने चयनित जमीन का निरीक्षण किया है।

ऐसी होगी पाठशाला : किसान पाठशाला में किसानों को आधुनिक खेती करने के गुर सीखाने के लिए सभी सुविधाएं होंगी। पाठशाला में कृषि एवं अजीविका के नये तकनीक के लिए कस्टम हायरिंग सेंटर बनेगा। लाइव डेमो के माध्यम से किसानों को नई-नई तकनीक की जानकारी दी जाएगी। एक साथ सैकड़ों किसानों को प्रशिक्षण देने की सुविधा होगी। मनरेगा पार्क बनेगा। उच्च मूल्य वाले फसल, फलदार पौधों का रोपण, गाय-बकरी, सुअर पालन के लिए शेज, फ्लोर, यूरिन टैंक का निर्माण किया जायेगा। मैक्रॉएरिगेशन की व्यवस्था होगी। पॉली हाउस का निर्माण होगा। मत्स्य उत्पादन का कार्य किया जायेगा। पाठशाला में स्ट्रोबेरी और डैªगन फ्रूट की खेती पर विशेष जोर दिया जाएगा। यहां कृषि उत्पादों के प्रोसेसिंग और बाजार की व्यवस्था होगी। बीज से लेकर बाजार तक उपलब्ध होगा।

हजारों किसानों को मिलेगा लाभ

किसान पाठशाला खुल जाने से क्षेत्र के हजारों किसानों को लाभ मिलेगा। किसान आधुनिक खेती का प्रशिक्षण प्राप्त करने के साथ उत्पादन व फसलों को बेच कर ज्यादा मुनाफा कर पाएंगे। एफपीओ किसान पाठशाला का संचालन करेगी। तोरपा एफपीओ से तीन हजार किसान जुड़े हैं। दस हजार किसानों को एफपीओ के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद पहुंचाई जा रही है।

किसानों व महिलाओं के लिए वरदान साबित होगा

महिला कृषि बागवानी समिति की अध्यक्ष एतवारी देवी का कहना है कि किसान पाठशाला किसानों के लिए वरदान साबित होगा। पलायन रोकने में भी मददगार साबित होगा। सचिव पुष्पा तोपनो ने कहा कि हजारों किसानों को लाभ मिलेगा। यहां प्रशिक्षण पाकर किसान आधुनिक खेती कर अपनी आय दोगुनी कर सकेंगे। अत्यंत जरूरतमंद किसान व महिलाओं को ज्यादा लाभ होगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें