ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीडॉ नेम्हस मिंज को मिली विदाई

डॉ नेम्हस मिंज को मिली विदाई

जेएन कॉलेज धुर्वा शिक्षक संघ की ओर से शुक्रवार को डॉ नेम्हस मिंज के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। डॉ मिंज कॉलेज के कॉमर्स विभाग के विभागाध्यक्ष के पद से सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने 33 वर्षों तक...

डॉ नेम्हस मिंज को मिली विदाई
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 30 Jun 2018 01:47 AM
ऐप पर पढ़ें

जेएन कॉलेज धुर्वा शिक्षक संघ की ओर से शुक्रवार को डॉ नेम्हस मिंज के लिए विदाई समारोह हुआ। डॉ मिंज कॉलेज के कॉमर्स विभाग के विभागाध्यक्ष के पद से सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने 33 वर्षों तक कॉलेज को अपनी सेवा दी। प्राचार्य प्रो ब्रजकिशोर जायसवाल ने डॉ नेम्हस को हंसमुख और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक के रूप में सराहा व उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ निशिकांत होरो ने उनके योगदान को याद किया। मौके पर डॉ समीरा सिन्हा, डॉ सोनी कुमारी तिवारी, प्रो हिमावती, प्रो हर्षमति सिंकू, डॉ भारती द्विवेदी, डॉ एसके झा, प्रो जगदीश लोहरा समेत अन्य शिक्षकगण मौजूद थे। संचालन डॉ सरिता कुमारी ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें