मांडर में 12 विद्यार्थियों को दी गई विदाई

Feb 13, 2026 07:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

कंदरी चौक स्थित दयानंद आर्य विद्या पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वचन समारोह और कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समारोह को यादगार बनाया।

मांडर में 12 विद्यार्थियों को दी गई विदाई

मांडर, प्रतिनिधि। कंदरी चौक स्थित दयानंद आर्य विद्या पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वचन समारोह तथा कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि नीरज सिन्हा, विशिष्ट अतिथि नीना सिन्हा, अतिथि शेख मोहम्मद टाइगर, निदेशक और प्राचार्य डॉ राजेश दत्त, सचिव अर्चना दत्त और उप-प्राचार्य संगीता सिंह ने दीप जलाकर किया। इसके बाद अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर और पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कक्षा नौवीं और सातवीं के विद्यार्थियों ने गीत और नृत्य सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को यादगार बना दिया। डॉ राजेश दत्त ने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर समय का सदुपयोग करने, परीक्षा का भय दूर रखने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

समारोह की सफलता में विद्यालय के शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। मंच का संचालन रेहाना खातून और रमीसा ने किया। अंत में विद्यार्थियों को मोमेंटो प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।