Ranchi News: चान्हो सीएचसी में नए चिकित्सा प्रभारी ने संभाली जिम्मेदारी

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

Ranchi News: चान्हो के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्यकर्मियों का विदाई समारोह और नए चिकित्सकों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. सरिता कच्छप को भावभीनी विदाई दी गई और डॉ. स्वाती रानी तथा डॉ. कुमार रजनीश का स्वागत किया गया। उन्होंने चिकित्सा सेवाओं में सुधार के लिए टीम के सहयोग की अपील की।

Ranchi News: चान्हो सीएचसी में नए चिकित्सा प्रभारी ने संभाली जिम्मेदारी

Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चान्हो में शुक्रवार को स्वास्थ्यकर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह एवं नए चिकित्सकों के स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व चिकित्सा प्रभारी डॉ. सरिता कच्छप और हेल्थ वर्कर समीर जावेद को भावभीनी विदाई दी गई। वहीं, नवनियुक्त चिकित्सा प्रभारी डॉ. स्वाती रानी और डॉ. कुमार रजनीश का अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. सरिता कच्छप ने कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है। चान्हो में कार्यकाल के दौरान सहकर्मियों और क्षेत्र के लोगों से मिले सहयोग व स्नेह को वह हमेशा याद रखेंगी। उनका स्थानांतरण सिमडेगा किया गया है।

वहीं, अस्पताल की लिपिक राजवंशी सिन्हा का भी गुमला जिले के चैनपुर स्थानांतरण हुआ है, लेकिन वह समारोह में उपस्थित नहीं हो सकीं। नवनियुक्त चिकित्सा प्रभारी डॉ. स्वाती रानी ने कहा कि अस्पताल की पूरी टीम के साथ समन्वय बनाकर मरीजों को बेहतर और सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी चिकित्सकों एवं कर्मियों से सहयोग की अपील की। समारोह में श्यामेन्द्र कुमार अभिषेक, भोला साहू, विजयानंद पाठक, लता देमता, मुनमुन अंसारी, ज्योति कुमारी, मीरा केशरी, ऋतु शर्मा समेत सीएचसी के चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीRanchi News: चान्हो सीएचसी में नए चिकित्सा प्रभारी ने संभाली जिम्मेदारी