पति, पत्नी व पुत्री को मारपीट कर जख्मी किया, केस दर्ज

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

बरियातू थाना क्षेत्र के जोड़ा तालाब इलाके में इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में रहने वाली ईला रानीसहाय, पति सतीश सहाय व पुत्री को रिश्तेदारों ने मारपीट कर जख्म

पति, पत्नी व पुत्री को मारपीट कर जख्मी किया, केस दर्ज

रांची, प्रमुख संवाददाता। बरियातू थाना क्षेत्र के जोड़ा तालाब इलाके में इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में रहने वाली ईला रानी सहाय, पति सतीश सहाय व पुत्री को रिश्तेदारों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। पिटाई के बाद आरोपियों ने पत्नी को आवास छोड़ने की धमकी दी है। मामले में पीड़िता की लिखित शिकायत पर हमलावरों व अन्य पर केस दर्ज कराया गया है। पीड़िता की ओर से बताया गया है कि पिछले 12 मई को रात नौ बजे राजेश कुमार सिन्हा, क्षितिज सिन्हा ने उनके आवास के बाहर गेट का दरवाजा बंद कर दिया था, उस समय सूचक सामान लेने दुकान गई थी।

किसी तरह गेट खुलवाने के बाद नामजद ने सूचक व पति सतीश के साथ मारपीट की। जिससे उनके सिर में चोट लगी। घटना की रात में ही सूचक ने इलाज के लिए पति को रिम्स में भर्ती कराया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।