ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीफेसबुक पर अच्छे कमेंट कर दोस्ती की, होटल में दुष्कर्म कर वीडियो वायरल किया

फेसबुक पर अच्छे कमेंट कर दोस्ती की, होटल में दुष्कर्म कर वीडियो वायरल किया

 रांची में रहने वाली एक विवाहिता ब्लैकमेलिंग से इतना परेशान हो गई कि उसने नींद की गोली खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। आर्किड अस्पताल में भर्ती विवाहिता के होश में आने के बाद पुलिस ने उसका बयान...

फेसबुक पर अच्छे कमेंट कर दोस्ती की, होटल में दुष्कर्म कर वीडियो वायरल किया
प्रिंस श्रीवास्तव,रांचीThu, 04 Oct 2018 07:04 PM
ऐप पर पढ़ें

 रांची में रहने वाली एक विवाहिता ब्लैकमेलिंग से इतना परेशान हो गई कि उसने नींद की गोली खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। आर्किड अस्पताल में भर्ती विवाहिता के होश में आने के बाद पुलिस ने उसका बयान लिया और मामले की जांच शुरू की। हिंदपीढ़ी थानेदार दीपक कुमार पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस जल्द ही आरोपित को पकड़ने सिलीगुड़ी जाएगी। रांची पुलिस ने विवाहिता के बयान पर सिलीगुड़ी में रहने वाले डेविड कुजूर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। विवाहिता ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती डेविड कुजूर से हुई थी। फेसबुक पर बात करते-करते दोनों में फोन पर भी बातें होने लगीं। दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। डेविड विवाहिता से मिलने रांची आया। विवाहिता डेविड से मिलने एक होटल में गई तो आरोपित डेविड ने  विवाहिता के साथ दुष्कर्म कर उसका फोटो खींच लिया और कुछ अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद डेविड ब्लैकमेलिंग करने लगा और विवाहिता को संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा। 
चार दिन तक किया दुष्कर्म
विवाहिता ने पुलिस को बताया कि आरोपित डेविड चार दिन तक रांची में रुका था। आरोपित फोटो और अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेलिंग करता रहा और होटल में चार दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित सिलीगुड़ी जाकर विवाहिता पर दबाव बनाने लगा कि वह अपने पति को छोड़कर सिलीगुड़ी आ जाए। विवाहिता ने इंकार किया तो आरोपित ने कुछ फोटो इंटरनेट पर अपलोड कर दिया। विवाहिता डर की वजह से आरोपित से फोन पर बातें करती थीं। 
अच्छे कमेंट कर लिया झांसे में
विवाहिता अपना कोई भी फोटो फेसबुक पर अपलोड करती थी तो आरोपित डेविड फोटो को लाइक करता था। फोटो पर अच्छे कमेंट लिखता था। मैसेंजर पर बात करने के दौरान विवाहिता को अच्छी तस्वीरें भेजता था। इसी बात से विवाहिता उसके झांसे में आ गई। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसके पति रांची से बाहर गए थे तभी डेविड रांची आया था। विवाहिता ब्लैकमेलिंग से ज्यादा परेशान हो गई तब उसने इसकी जानकारी अपने पति को दी।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें