रंगदारी नहीं देने पर युवक और उसके पुत्र पर हमला

Mar 12, 2026 09:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची में बड़गाईं निवासी अताउर्रहमान और उनके 10 वर्षीय पुत्र पर बदमाशों ने 20 लाख रंगदारी नहीं देने पर हमला किया। आरोपियों ने वाहन चढ़ाने का प्रयास किया और बाद में घर बुलाकर मारपीट की। पीड़ित ने पुलिस में केस दर्ज कराया है।

रंगदारी नहीं देने पर युवक और उसके पुत्र पर हमला

रांची, प्रमुख संवाददाता। बीस लाख रंगदारी नहीं देने पर बड़गाईं निवासी अताउर्रहमान और उनके 10 वर्षीय पुत्र के साथ बदमाशों ने मारपीट की। वाहन चढ़ाकर हत्या का भी प्रयास किया। पीड़ित ने सदर थाना में सलमान आजाद, मुंतजिर आलम, कैसर अहमद व फिरदौश अहमद पर केस किया है। पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम में वह अपने घर जा रहा था। तभी सलमान व मुंतजीर ने पिता-पुत्र पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया, पर वह घर आ गए। तभी कैसर व फिरदौस ने घर से बुलाकर हमला कर दिया। इस बीच आरोपियों ने 20 लाख रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर हत्या की धमकी दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।