विलियम शेक्सपियर पर योगदा सत्संग कॉलेज में विशेषज्ञ वार्ता

Dec 10, 2025 06:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची में योगदा सत्संग कॉलेज के अंग्रेजी विभाग ने ‘विलियम शेक्सपियर- एक अमर और सार्वभौमिक लेखक’ विषय पर विशेषज्ञ वार्ता आयोजित की। डॉ जेनेट एंड्रयू शाह ने शेक्सपियर की साहित्यिक प्रासंगिकता और मानव विचार पर उनके प्रभाव को रेखांकित किया। इस वार्ता ने विद्यार्थियों की समझ को समृद्ध किया और उन्हें साहित्य में शेक्सपियर के योगदान को जानने के लिए प्रेरित किया।

विलियम शेक्सपियर पर योगदा सत्संग कॉलेज में विशेषज्ञ वार्ता

रांची, विशेष संवाददाता। योगदा सत्संग कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की ओर से बुधवार को ‘विलियम शेक्सपियर- एक अमर और सार्वभौमिक लेखक’, विषय पर विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन किया। इसमें निर्मला कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ जेनेट एंड्रयू शाह विशेषज्ञ वक्ता के रूप में उपस्थित थीं। उन्होंने शेक्सपियर की कालातीत प्रासंगिकता, सार्वभौमिक अपील, साहित्य और मानव विचार पर उनके गहरे प्रभाव को रेखांकित किया। इस सत्र ने शेक्सपियर के कार्यों के प्रति विद्यार्थियों की समझ को समृद्ध किया और उन्हें विश्व साहित्य में उनके योगदान की गहराई का पता लगाने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या प्रो प्रगति बख्शी, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ आरएस डे, डॉ इंदिरा बनर्जी, डॉ श्वेता सिंह, शिक्षकगण व सभी सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।