आतिशबाजी के बीच नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
कर्रा हाई स्कूल मैदान में एफवाईसी क्लब कर्रा द्वारा दो दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में सब इंस्पेक्टर जोगेश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित किया। उद्घाटन मैच में वाइन हाउस क्लब कर्रा ने धुरंधर इलेवन क्लब जरियागढ़ को सात विकेट से हराया।

कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा हाई स्कूल मैदान में एफवाईसी क्लब कर्रा के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ शनिवार रात उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन कर्रा थाना के सब इंस्पेक्टर जोगेश कुमार सिंह, समाजसेवी परवेज खान एवं प्रदीप सिन्हा ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा टॉस कराकर किया। उद्घाटन अवसर पर आकर्षक आतिशबाजी के बीच प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि एसआई जोगेश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हार और जीत खेल का अभिन्न हिस्सा है। खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है और उनका मनोबल मजबूत होता है।
उद्घाटन मुकाबला
उद्घाटन मुकाबले में वाइन हाउस क्लब कर्रा ने धुरंधर इलेवन क्लब जरियागढ़ को सात विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए धुरंधर इलेवन जरियागढ़ की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट खोकर 95 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाइन हाउस क्लब कर्रा की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 6.4 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और उद्घाटन मैच अपने नाम कर लिया।
उपस्थित गणमान्य लोग
उद्घाटन मैच के दौरान समाजसेवी विनोद भगत, रामचंद्र पांडेय, शिव कुमार लाल, राहुल केशरी, अफजल मिरयासी एवं राजकुमार महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में हैदर अली के नेतृत्व में रिंकू भगत, मनीष कुमार, वसीम खान, अर्स खान, सुल्तान मलिक, राहुल केशरी, राजा खान, साहिल खान, पिंकू भगत, सैयद इमरान अहमद, दुर्गा बड़ाईक, साहे खान, अमन कुमार हर्ष, गोलू एवं अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


