Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsExciting New Year Celebration at Chotanagpur Fun Castle Park with Jingles 2026 Event
फन कैसल पार्क में युवतियों ने मचाया धमाल, कई राज्यों से पहुंचे पर्यटक

फन कैसल पार्क में युवतियों ने मचाया धमाल, कई राज्यों से पहुंचे पर्यटक

संक्षेप:

छोटानागपुर फन कैसल पार्क में नववर्ष के दूसरे दिन पर्यटकों का उत्साह बना रहा। 'जिंगल्स 2026' कार्यक्रम में युवतियों और कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। बच्चों और महिलाओं ने जादूगर संदीप के करतबों का आनंद लिया। कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विजेताओं को आकर्षक उपहार मिले। पार्क में हर रविवार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Jan 02, 2026 07:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रातू, प्रतिनिधि। छोटानागपुर फन कैसल पार्क में नववर्ष के दूसरे दिन भी पर्यटकों का उत्साह कम नहीं हुआ। शुक्रवार को आयोजित ‘जिंगल्स 2026’ कार्यक्रम में युवतियों और कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियों से धमाल मचा दिया। कार्यक्रम की शुरुआत एंकर सोनी ने पर्यटकों को नववर्ष की बधाई देकर की। पार्क में युवतियों ने अपने नृत्य और गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। बच्चों और महिलाओं ने जादूगर संदीप के करतबों का आनंद लिया। पर्यटकों ने पार्क के ड्रेगन कोस्टर, स्काई ट्रेन, गो कार्ट, कैटरपिलर, टोरा टोरा, ट्रूपर और टोरनेडो जैसे झूलों का लुत्फ उठाया। इस दौरान महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर, फैशन शो, कपल्स डांस और किड्स डांस जैसी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विजेताओं को आकर्षक उपहार दिए गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विजेताओं के नाम : किड्स डांस में सनाया, आन्वी और यशस्वी विजेता रहीं। ‘पासिंग द बॉल’ में निशा देवी, ‘पेयर ऑफ फोटो इन पॉकेट’ में सोमरा तिर्की तथा ‘टंग ट्विस्ट’ में ईशु कुमार और सुमित जायसवाल ने जीत हासिल की। पार्क निदेशक ने बताया कि ‘जिंगल्स 2026’ का समापन रविवार को होगा और आगे भी हर रविवार के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वर्तमान में यहां ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। पर्यटकों का कहना है कि झील के कारण इस पार्क की सुंदरता दोगुनी हो जाती है और यह एक सुरक्षित ‘फैमिली पार्क’ है, जहां पूरे परिवार के साथ मस्ती की जा सकती है।