Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsExciting Matches at 69th National School Hockey Championship in Jharkhand
मणिपुर एवं उत्तर प्रदेश की टीम पहुंटी सेमीफाइनल में

मणिपुर एवं उत्तर प्रदेश की टीम पहुंटी सेमीफाइनल में

संक्षेप:

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के अंतर्गत 69वीं राष्ट्रीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। अंडर-17 बालिका वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल और क्वार्टर फाइनल में छत्तीसगढ़, पंजाब, मिजोरम और हिमाचल प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में होंगे।

Jan 30, 2026 09:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

खूंटी, संवाददाता। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता के अंतर्गत शुक्रवार को अंडर-17 बालिका वर्ग के मुकाबले बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में खेले गए। प्रतियोगिता के दौरान प्री-क्वार्टर फाइनल के चार तथा क्वार्टर फाइनल के दो मुकाबले संपन्न हुए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। शुक्रवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल के पहले मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने केरल को कड़े संघर्ष में 2-1 से पराजित किया। दूसरे मैच में पंजाब ने महाराष्ट्र को 3-0 से हराया। तीसरे मुकाबले में मिजोरम ने चंडीगढ़ को 3-0 से शिकस्त दी। वहीं चौथे मुकाबले में हिमाचल प्रदेश ने तमिलनाडु को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्वार्टर फाइनल के पहले मैच में मणिपुर ने पंजाब को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरे क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश ने हिमाचल प्रदेश को 3-1 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले रांची स्थित बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम, मोराबादी में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों, खेल विभाग के प्रशिक्षकों, सदर मेडिकल टीम और राज्य परियोजना द्वारा प्रतिनियुक्त रेफरी संघ का सराहनीय योगदान रहा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के सफल संचालन को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह का माहौल बना रहा।