Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsExciting Final Match of Dr Masiha Prakash Ekka Memorial Football Tournament Held in Piskangadi
लोहरदगा को हराकर चक्रधरपुर की टीम बनी चैंपियन

लोहरदगा को हराकर चक्रधरपुर की टीम बनी चैंपियन

संक्षेप:

पिस्कानगड़ी में डॉ मसीह प्रकाश एक्का मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच हुआ। टाई ब्रेकर में चक्रधरपुर ने पोलोन एफसी लोहरदगा को हराया। विजेता को 70,000 रुपये और ट्रॉफी मिली, जबकि उपविजेता को 40,000 रुपये और ट्रॉफी दी गई। आयोजन में कई प्रमुख लोग शामिल हुए और सफल आयोजन के लिए प्रशंसा की गई।

Nov 10, 2025 08:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी स्थित डब्ल्यू जॉन मल्टीपर्पस बोर्डिंग स्कूल मैदान में डॉ मसीह प्रकाश एक्का मेमोरियल छह दिनी फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। रोमांचक मैच में दोनों टीमें निर्धारित समय में कोई गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद, टाई ब्रेकर चक्रधरपुर ने पोलोन एफसी फुटबॉल टीम लोहरदगा को एक गोल से हराया। इस दौरान विजेता और उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि जेसीए अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय नाथ शाहदेव, झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य नंद किशोर मेहता, झामुमो नेता कलाम आजाद, और प्राचार्या डॉ सुफल एक्का ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी और चेक देकर सम्मानित किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस दौरान विजेता चक्रधरपुर फुटबॉल टीम₹ को 70 हजार रुपये और ट्रॉफी, उपविजेता पोलोन एफसी लोहरदगा को ₹40 हजार रुपये और ट्रॉफी, तीसरे स्थान पर ओल्ड इज गोल्ड फुटबॉल टीम रांची को ₹7,000 रुपये और ट्रॉफी तथा चौथे स्थान पर खान ब्रदर्स रांची को ₹7,000 रुपये और ट्रॉफी दिए गए। टूर्नामेंट का आयोजन बहुद्देशीय समाज सेवा संस्थान और शहीद सुबेदार मेजर शांति तिर्की स्पोर्टिंग क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में प्राचार्या डॉ सुफल एक्का, डॉ सुदर्शन डेविड एक्का, एम पियर्सन एक्का, विजय धान, अनिल चौधरी, सुमित खलखो, बरखा धान, चारो तिर्की, केशव भगत, कमलेश केशरी, ऐनुल अंसारी, समीर खलखो की सराहनीय भूमिका रही।