फिरायालाल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कायम रखी सफलता
रांची में फिरायालाल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया। शिवम कुमार ने 96% अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। हिमांशु और ध्रुव राज क्रमशः 91.4% और 88.4% अंक के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। उप प्राचार्या हनीत मुंजाल ने सभी को शुभकामनाएं दी।

रांची। 12वीं बोर्ड परीक्षा में फिरायालाल पब्लिक स्कूल के विज्ञान और वाणिज्य के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। शिवम कुमार ने 96 फीसद अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिमांशु ने 91.4% द्वितीय व ध्रुव राज 88.4% तृतीय स्थान प्राप्त किया। उप प्राचार्या हनीत मुंजाज ने सभी को शुभकामनाएं दीं। विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अंग्रेजी में अनुज सिंह और सत्यम सिंह 95%, भौतिकी में हिमांशु कुमार 95%, रसायनशास्त्र में ध्रुव राज 92%, पीएचई में शिवम कुमार 98%, हिमांशु कुमार व चहक रानी 94%, आइपी में मोहित राज व कनिष्का सारंगी 99%, अर्थशास्त्र में शिवम कुमार 93%, बीएसटी में शिवम कुमार 99% शामिल हैं।
उप-प्राचार्या हनीत मुंजाल ने बधाई दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


