ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीहर व्यक्ति पांच पेड़ लगाएं : स्पीकर

हर व्यक्ति पांच पेड़ लगाएं : स्पीकर

झारखंड विधानसभा परिसर में सोमवार को पौधरोपण किया गया। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने परिसर के पूर्वी छोर गेट नंबर एक के समीप कल्पतरू का वृक्ष लगाया। स्पीकर ने कहा कि विकास के इस दौर...

हर व्यक्ति पांच पेड़ लगाएं : स्पीकर
हिन्दुस्तान टीम,रांचीMon, 08 Jun 2020 10:07 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड विधानसभा परिसर में सोमवार को पौधरोपण किया गया। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने परिसर के पूर्वी छोर गेट नंबर एक के समीप कल्पतरू का वृक्ष लगाया। स्पीकर ने कहा कि विकास के इस दौर में पर्यावरण का दोहन हुआ है। इसलिए हर व्यक्ति को न केवल पांच पेड़ लगाना चाहिए, बल्कि उन पेड़ों की सुरक्षा का भी संपूर्ण ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पर्यावरण के प्रति प्रेम हमारी संस्कृति है और जैव विविधता हमारी सम्पदा, जिसे संजोकर ही हम अगली पीढ़ी को पर्यावरण के अनुकूल जीवन दे सकते हैं।

स्पीकर ने कहा कि पर्यावरण दिवस का मूल ध्येय आम लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पेड़, पौधा और जैव विविधता का संरक्षण हर नागरिक का दायित्व है। सभी को अपने इस दायित्व का निर्वहन कर एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देना चाहिए। मौके पर विधायक मथुरा महतो और विधानसभा के सचिव महेंद्र प्रसाद ने भी पौरोपण किया। सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए विधानसभा के पदाधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता ने अध्यक्ष से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। अध्यक्ष ने वर्ष 2020 की विधानसभा डायरी और डायरेक्ट्री देकर उनका स्वागत भी किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें