ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीरांची विवि में बीए मास कॉम में नामांकन शुरू

रांची विवि में बीए मास कॉम में नामांकन शुरू

रांची विश्वविद्यालय (आरयू) के स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन में जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में तीन वर्षीय बीए ऑनर्स पाठ्यक्रम के शैक्षणिक सत्र 2023-26...

रांची विवि में बीए मास कॉम में नामांकन शुरू
हिन्दुस्तान टीम,रांचीFri, 09 Jun 2023 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय (आरयू) के स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन में जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में तीन वर्षीय बीए ऑनर्स पाठ्यक्रम के शैक्षणिक सत्र 2023-26 में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। किसी भी संकाय से न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक के साथ 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी इसमें दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।

नामांकन फॉर्म मोरहाबादी स्थित रांची विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स क्रियेटिविटी सेंटर से 500 रुपए देकर लिया जा सकता है। साथ ही विभागीय वेबसाइट http://djmcru.org.in/downloads/ से इसे डाउनलोड भी किया सकता है। नामांकन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 16 जून है। इस संबंध में विशेष जानकारी के लिए 7667030296, 9471105421, 8539978825 या 9798166006 नंबरों पर भी संपर्क किया जा सकता है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें