Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsEmpowering Women in Khartanga Village Skill Training and Certificate Distribution by SIDBI Bank
कर्रा में प्रशिक्षित महिलाओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण

कर्रा में प्रशिक्षित महिलाओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण

संक्षेप:

कर्रा प्रखंड के खरतंगा गांव में महिलाओं की आजीविका सशक्त बनाने हेतु सिडबी बैंक के सीएसआर झारखंड प्रोग्राम के तहत कौशल प्रशिक्षण और प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीडीओ स्मिता नगेशिया ने...

Sep 13, 2025 08:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के खरतंगा गांव में शनिवार को महिलाओं की आजीविका सशक्त बनाने हेतु सिडबी बैंक के सीएसआर झारखंड प्रोग्राम वि-लिड के तहत एएमएफआई डब्ल्यूबी ने कौशल प्रशिक्षण सह प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीडीओ स्मिता नगेशिया और विशिष्ट अतिथि बीपीओ प्रेम सुजीत कुजूर रहे। इस अवसर पर बीडीओ ने महिलाओं द्वारा तैयार आचार, पापड़, सर्फ, साबुन, अगरबत्ती व मिक्चर आदि उत्पादों की जानकारी ली और प्रतिनिधियों को बायर-सेलर मीट आयोजित करने का निर्देश दिया, ताकि उत्पादों का विपणन व ब्रांडिंग हो सके। मौके पर उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान बीडीओ ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर बनने की दिशा में ऐसे प्रयास महत्वपूर्ण हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे प्रशिक्षण से प्राप्त कौशल का बेहतर उपयोग कर अपनी आमदनी बढ़ाएं। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट ऑफिसर सुभदीप सरकार, मुखिया अनूप कुजुर, ग्राम प्रधान फुलचंद लोहरा, फील्ड कोऑर्डिनेटर एथनेस्टियस तिग्गा, प्रशिक्षक अर्जुन तिग्गा, एलसी सगीर अहमद सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।