रनिया-कर्रा में बालिकाओं को खेल के माध्यम से सशक्त बनाने की पहल शुरू

Nov 29, 2025 07:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रनिया और कर्रा प्रखंड में हॉकी फ़ॉर हर परियोजना के तहत आदिवासी समुदाय की 100 बालिकाओं को हॉकी प्रशिक्षण और न्यूट्रिशन पैक दिया जा रहा है। हाल ही में पिडुल स्कूल में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 35 बालिकाओं की फिटनेस का मूल्यांकन किया गया। डॉक्टरों ने स्वस्थ जीवनशैली और पोषण पर सलाह दी।

रनिया-कर्रा में बालिकाओं को खेल के माध्यम से सशक्त बनाने की पहल शुरू

रनिया, प्रतिनिधि। जिले के रनिया और कर्रा प्रखंड में संचालित हॉकी फ़ॉर हर परियोजना के माध्यम से आदिवासी समुदाय की बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में सशक्त बनाने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। क्राई और जीआरएसई द्वारा संयुक्त रूप से संचालित इस परियोजना के तहत कुल 100 बालिकाओं को हॉकी प्रशिक्षण, संपूर्ण हॉकी किट और न्यूट्रिशन पैक उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को पिडुल स्कूल परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 35 बालिकाओं की ऊंचाई, वजन, हीमोग्लोबिन, आंखों की जांच तथा सामान्य फिटनेस मूल्यांकन किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चिकित्सकों ने बालिकाओं को संतुलित आहार, पर्याप्त पानी के सेवन, व्यक्तिगत स्वच्छता और खेल के दौरान चोट से बचाव के उपायों की जानकारी दी। डॉक्टरों ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी के लिए उचित पोषण, नियमित व्यायाम और पर्याप्त विश्राम आवश्यक है। स्वस्थ शरीर से ही खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन संभव है। उन्होंने बालिकाओं को अपनी दिनचर्या में पोषक आहार और शारीरिक गतिविधियों को नियमित रूप से शामिल करने की सलाह दी। अभिभावकों और ग्रामीणों ने पहल की सराहना की: स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बालिकाओं को न सिर्फ खेल में आगे बढ़ने का अवसर देते हैं, बल्कि उनके बेहतर स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।