ग्रामीणों को दिया गया सीपीआर का प्रशिक्षण

Feb 25, 2026 09:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

आत्मानम फाउंडेशन ने रिंची ट्रस्ट हॉस्पिटल के सहयोग से ग्रामीण समाज में स्वास्थ्य जागरुकता और आपातकालीन चिकित्सा को सशक्त बनाने के लिए सीपीआर प्रशिक्षण और स्वस्थ जीवनशैली जागरुकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में ग्रामीणों ने भाग लिया और विशेषज्ञों से कार्डियक अरेस्ट में त्वरित कार्रवाई और स्वस्थ जीवनशैली पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

ग्रामीणों को दिया गया सीपीआर का प्रशिक्षण

अनगड़ा, प्रतिनिधि। ग्रामीण समाज में स्वास्थ्य जागरुकता और आपातकालीन चिकित्सा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आत्मानम फाउंडेशन ने रिंची ट्रस्ट हॉस्पिटल के तकनीकी सहयोग से सीपीआर प्रशिक्षण और स्वस्थ जीवनशैली जागरुकता शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। शिविर में डॉ ओपी महंसारिया, डॉ कुशाग्र महंसारिया और डॉ शालिनी ने कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने और सही तकनीक से सीपीआर देने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इस दौरान स्वस्थ जीवन, सशक्त समाज विषय पर एक जागरूकता सत्र का आयोजन हुआ। इसमें सुनील गुप्ता, राजीव और मनोज मारू ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, योग, मानसिक स्वास्थ्य और नशामुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ग्रामीणों का मार्गदर्शन किया।

मौके पर मुखिया कृष्णा मुंडा, सीमा देवी, मोतीराम मुंडा, प्रबंधक प्रशांत मुखर्जी, रिजवान अंसारी, राजेश साहू, शिवचरण महतो, बुधराम बेदिया, जीतेन्द्र ठाकुर, पंकज गुप्ता, विषम शाही, शिवचरण मुंडा, महावीर महतो, शंकर बेदिया, राजेश महतो आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।