ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीझामुमो के वनभोज में संगठन की मजबूती पर बल

झामुमो के वनभोज में संगठन की मजबूती पर बल

झामुमो तोरपा प्रखंड समिति की ओर से रविवार को कारो नदी के तट पर वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी संगठन को मजबूत करने व हेमंत...

झामुमो के वनभोज में संगठन की मजबूती पर बल
हिन्दुस्तान टीम,रांचीMon, 06 Feb 2023 01:10 AM
ऐप पर पढ़ें

तोरपा, प्रतिनिधि।

झामुमो तोरपा प्रखंड समिति की ओर से रविवार को कारो नदी के तट पर वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी संगठन को मजबूत करने व हेमंत सरकार की कल्याकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि झामुमो जिला अध्यक्ष जुबेर अहमद ने कहा कि 2024 में लोकसभा व विधानसभा का चुनाव होना है। खूंटी व तोरपा विधानसभा सीट जीतने के लिए कार्यकर्ता अभी से तैयारी शुरू कर दें। बूथ से लेकर केंद्रयी कमेटी को मजबूत कर ही चुनाव जीता जा सकता है। केंद्रीय समिति सदस्य सुदीप गुड़िया ने कहा कि भाजपा के झांसे में लोग अब नहीं आने वाले हैं। भाजपा जाति-धर्म के नाम लड़ाने वाली पार्टी है। झामुमो सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया ने कहा कि हेमंत सरकार ने जनहित में कई काम किये हैं। सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं। वरिष्ट नेता संजय यादव ने कहा कि भाजपा ने सबसे ज्यादा सदानों को ठगने का काम किया है। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रूबेन तोपनो व संचालन अमृत हेमरोम ने किया। इस मौके पर उप प्रमुख संतोष कर, जिप सदस्य बिरेन कंडुलना, सीता नाग, सुशांति कोंगाडी, सुभाष कोंगाडी, कैसर खान, स्नेहलता, राहुल केसरी, प्रदीप केसरी, छोटू केसरी, उदय चैधरी, शिशिर तोपनो, हेमंत तोपनो, पप्पू आदि उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें