रांची के ऋषिक को पखावज वादन में देशभर में दूसरा स्थान
Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
रांची के उभरते कलाकार ऋषिक सिन्हा ने प्रयाग संगीत समिति के शताब्दी वर्ष समारोह में पखावज वादन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 19 मार्च को आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्होंने अपनी कला का लोहा मनवाया। ऋषिक, जो डीपीएस रांची के 10वीं के छात्र हैं, पूर्व में भी कई मंचों पर सम्मानित हो चुके हैं।

रांची, वरीय संवाददाता। प्रयाग संगीत समिति, प्रयागराज के शताब्दी वर्ष समारोह में रांची के उभरते कलाकार ऋषिक सिन्हा ने अपनी कला का लोहा मनवाया। 19 मार्च को आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ऋषिक ने पखावज वादन में देशभर के प्रतिभागियों के बीच द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डीपीएस रांची के 10वीं के छात्र ऋषिक, दूरदर्शन के नियमित कलाकार हैं। पूर्व में भी कई प्रतिष्ठित मंचों पर सम्मानित हो चुके ऋषिक की इस उपलब्धि से कला जगत में हर्ष है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


