ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीकुरीतियों को दूर करना समाज हित में जरूरी: गोवर्द्धन

कुरीतियों को दूर करना समाज हित में जरूरी: गोवर्द्धन

समाज में संस्कार और संस्कृति में ह्रास कई समस्याओं का मूल कारण अखिल भारतवर्षीय...

कुरीतियों को दूर करना समाज हित में जरूरी: गोवर्द्धन
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 28 Feb 2021 10:00 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची। वरीय संवाददाता

अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक रविवार को हुई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्द्धन प्रसाद गड़ोदिया ने रांची से वर्चुअल बैठक को सम्बोधित किया। बैठक रांची के अलावा कोलकाता में मौजूद पदधारियों के बीच हुई। उन्होंने कहा कि समाज में संस्कार एवं संस्कृति में निरंतर ह्रास हो रहा है।

वैवाहिक कार्यक्रम में दिखावा, मद्यपान, प्री-वेडिंग शूट, बुजुर्गों के प्रति घटता सम्मान, तलाक एवं आत्महत्या के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए हमें समाज को जागरूक करना होगा। कुरीतियों का निवारण की समाज हित में नितांत आवश्यक है। उन्होंने वर्तमान सत्र में संगठन विस्तार एवं अन्य गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए श्रेष्ठ सदस्यता विस्तार वाले प्रांत की कमेटी एवं प्रांतीय अध्यक्ष को पुरस्कृत करने की घोषणा की। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। नंदलाल रूंगटा ने दक्षिण भारत में संगठन की सक्रियता की जानकारी दी। महामंत्री संजय हरलालका ने ब्यौरा प्रस्तुत किया।

बैठक में भानीराम सुरेका, पवन गोयनका, पवन सुरेका, अशोक जालान, डॉ श्याम सुंदर हरलालका, विजय लोहिया, ओमप्रकाश अग्रवाल, महेश जालान, पुरुषोत्तम सिंघानिया, ओमप्रकाश खण्डेलवाल, डॉ. सुभाष अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, संतोष खेतान, नंदकिशोर अग्रवाल, लक्ष्मीपत भूतोड़िया, जगदीश प्रसाद चौधरी ने भी अपने विचार रखे। बैठक का संचालन संजय हरलालका, धन्यवाद-ज्ञापन विनय सरावगी ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें