सोनाहातू में हाथियों ने किसानों की फसलें रौंदी

Feb 22, 2026 06:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

जामुदाग पंचायत के चोगा गांव में दो हाथियों ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। किसानों ने वन विभाग को घटना की सूचना दी है। हाथियों के उत्पात को रोकने के लिए वन विभाग ने ग्रामीणों में पटाखों का वितरण किया।

सोनाहातू में हाथियों ने किसानों की फसलें रौंदी

सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड की जामुदाग पंचायत के चोगा गांव में दो हाथियों ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। किसान सागर महतो, राजेश महतो, राजू महतो, सुफल कोइरी, विजय कोइरी, जीतेंद्र कोइरी, मुकेश महतो और रितेश महतो के खेतों में तैयार सब्जी की फसल को हाथियों ने खाने के साथ रौंदकर नष्ट कर दिया। किसानों ने घटना की जानकारी वन विभाग को दी है। इधर, हाथियों के बढ़ते उत्पात को देखते हुए वन विभाग द्वारा पंचायत समिति सदस्य रूप कुमार साहू के माध्यम से ग्रामीणों के बीच हाथियों को भगाने के लिए पटाखों का वितरण किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।