ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीजामुदाग में खलिहान में रखा धान खा गए हाथी

जामुदाग में खलिहान में रखा धान खा गए हाथी

प्रखंड के जामुदाग गांव में सोमवार की रात 40 हाथियों के झुंड ने गांव में जमकर उत्पात मचाया। गांव के विद्या मंडल और कर्ण मंडल के खलिहान में लगभग 40...

जामुदाग में खलिहान में रखा धान खा गए हाथी
हिन्दुस्तान टीम,रांचीTue, 25 Jan 2022 10:21 PM
ऐप पर पढ़ें

सोनाहातू। प्रतिनिधि

प्रखंड के जामुदाग गांव में सोमवार की रात 40 हाथियों के झुंड ने गांव में जमकर उत्पात मचाया। गांव के विद्या मंडल और कर्ण मंडल के खलिहान में लगभग 40 बोरा धान खाने के साथ नष्ट कर दिया। इससे किसानों का 50 हजार तक नुकसान हुआ है। गांव में नुकसान की जानकारी मिलने पर आजसू नेता श्याम महतो, रूप कुमार साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलेश्वर कोइरी, शेखर भगत, दिलीप कोइरी गांव पहुंचकर नुकसान की जानकारी ली और वन विभाग से नुकसान का मुआवजा देने की मांग की। इधर, जिलिंगसेरेंग गांव में हाथियों ने माधव पुराण के घर का एक हिस्सा ध्वस्त कर दिया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें