बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, छह पर केस

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

विधुत विभाग के सहायक विद्युत अभियंता अशोक प्रिये के नेतृत्व में थानाक्षेत्र के हहाप एंव पलांडू क्षेत्र में विद्युत उर्जा चोरी रोकने के लिए छापेमारी अभ

बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, छह पर केस

नामकुम, संवाददाता। विद्युत विभाग के सहायक विद्युत अभियंता अशोक प्रिये के नेतृत्व में मंगलवार को थाना क्षेत्र के हहाप और पलांडू इलाके में बिजली चोरी रोकने को लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान हेसापीढ़ी गांव में कई लोगों को अवैध रूप से बिजली उपयोग करते पकड़ा गया। मामले में अनील महतो, मोतीलाल महतो, चैतू महतो, महेश महतो, अधनू महतो और मुकुंद महतो के खिलाफ नामकुम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। साथ ही अनील महतो पर 6600 रुपये, मोतीलाल महतो पर 7500 रुपये, चैतू महतो पर 9400 रुपये, महेश महतो और अधनू महतो पर 5600-5600 रुपये तथा मुकुंद महतो पर 8500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

सहायक अभियंता ने बताया कि छापेमारी अभियान में गिरिराज कुमार राम, संदीप लकड़ा, स्टीफन लिंडा और सूरज अग्रवाल समेत विभागीय कर्मी शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।