बिजली चोरी के आरोप में चार पर प्राथमिकी दर्ज

बिजली चोरी के आरोप में चार पर प्राथमिकी दर्ज

संक्षेप:

झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के निर्देशानुसार बिजली चोरी रोकने के लिए छापेमारी की गई। चटकपुर और सिमलिया में चार लोग पकड़े गए, जिन पर 58 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसमें गुटूटोली के सोमरा...

Sep 12, 2025 04:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रातू, प्रतिनिधि। झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड कार्यालय के निर्देशानुसार गुरुवार को बिजली ऊर्जा की चोरी रोकने के लिए छापेमारी की गई। छापेमारी में चटकपुर और सिमलिया में बिजली चोरी करते चार लोग पकड़े गए। जिनके खिलाफ 58 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसमें गुटूटोली निवासी सोमरा उरांव, भीठाटोली के अनिल उरांव, रघुनाथ उरांव पर 18-18 हजार रुपये तथा चटकपुर के हीरालाल साहू पर 4000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। छापेमारी में रांची से आई टीम शामिल थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।