Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsElectricity Supply to Remain Uninterrupted During Chhath Festival in Ranchi
छठ पूजा में बंद नहीं होगी बिजली

छठ पूजा में बंद नहीं होगी बिजली

संक्षेप: रांची में छठ पर्व के दौरान बिजली आपूर्ति बंद नहीं होगी। झारखंड बिजली वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता ने सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं। भीड़ के दौरान सुरक्षा का ध्यान रखने, ऊंची सामग्रियों की ऊंचाई सीमित...

Fri, 24 Oct 2025 09:04 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, वरीय संवाददाता। छठ पर्व के दौरान रांची शहर की बिजली आपूर्ति बंद नहीं की जाएगी। इसको लेकर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड रांची विद्युत आपूर्ति अंचल के अधीक्षण अभियंता डीएन साहू ने चार सूत्री दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें भीड़ के दौरान सुरक्षा दृष्टिकोण अपनाने की अपील की गई। बसों और अन्य बड़े वाहनों की छतों पर कोई व्यक्ति न बैठने, किसी प्रकार की ऊंची सामग्री की ऊंचाई 13 फीट से ज्यादा न हो, छठ घाट व मार्गो पर समिति के स्वयं सेवी कार्यकर्ता भीड़ के साथ चल रहे आम जनता पर लगातार निगरानी रखेंगे, जिससे किसी भी लापरवाही से कोई दुर्घटना न हो।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके अलावा छठ घाट व श्रद्धालुओं के मार्ग में पड़ने वाले बिजली के पोल, तार व अन्य बिजली के उपकरणों को न छूने, तोरण द्वार, पंडाल को ओवरहेड बिजली लाइनों से सुरक्षित दूरी पर बनाने की अपील की गई है। विद्युत संबंधी समस्या होने पर करें संपर्क विद्युत नियंत्रण कक्ष कुसई कॉलोनी : 9431135682 व 0651-2490014 विद्युत अधीक्षण अभियंता : 9431135662 कार्यपालक विद्युत अभियंता रांची केंद्रीय डिवीजन : 9431135613 डोरंडा डिवीजन : 9431135608 न्यू कैपिटल डिवीजन : 9431135620 रांची पूर्वी डिवीजन : 9431135614 रांची पश्चिमी डिवीजन : 9431135664 कोकर डिवीजन : 9431135615 खूंटी डिवीजन : 9431135616