करंट की चपेट में आने से नाना और नातिन गंभीर
चान्हो में एक बिजली करंट की घटना में 60 वर्षीय जगदेव उरांव और उनकी 11 वर्षीय नतिनी संजना उरांव घायल हो गए। शॉर्ट सर्किट के कारण करंट उनके घर के दरवाजे में आया। संजना को बचाने के प्रयास में जगदेव भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चान्हो, प्रतिनिधि। बिजली करंट की चपेट में आने से तरंगा पंचायत के टेम्पाटोली में 60 वर्षीय जगदेव उरांव और उनकी 11 वर्षीय नतिनी संजना उरांव घायल हो गए। घटना मंगलवार दोपहर लगभग 2:00 बजे की है। बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण जगदेव उरांव के घर के लोहे के दरवाजे में अचानक करंट आ गया। उसी दौरान संजना दरवाजे के पास काम कर रही थी और अनजाने में करंट की चपेट में आ गई। बच्ची को तड़पता देख उसे बचाने पहुंचे जगदेव उरांव भी करंट की चपेट में आ गए, जिससे दोनों बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों की मदद से दोनों को तुरंत मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


