ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीझारखंड राज्य अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम के निदेशक मंडल के सदस्यों का चुनाव 17 को

झारखंड राज्य अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम के निदेशक मंडल के सदस्यों का चुनाव 17 को

नोट : फोटो भी है - चुनाव की तैयारियों की हुई समीक्षा - पारदर्शी

झारखंड राज्य अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम के निदेशक मंडल के सदस्यों का चुनाव 17 को
हिन्दुस्तान टीम,रांचीMon, 18 Oct 2021 09:10 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो

झारखंड राज्य अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम लिमिटेड के प्रशासक-सह-प्रबंध निदेशक अजय नाथ झा ने सोमवार को निगम के निदेशक मंडल के सदस्यों के प्रतिनिधित्व के लिये चल रही चुनाव कार्य और तैयारियों की समीक्षा की। निगम का विशेष आम सभा (चुनाव) कार्यक्रम चल रहा है जो आगामी 17 नवंबर को निर्धारित है।

संचालन पदाधिकारी मंजु विभावरी के आदेश के आलोक में निर्गत चुनाव घोषणा के साथ ही निगम में आचार संहिता लागू कर दी गई है। निगम में चुनाव के लिये लुईस टोप्पो, प्राचार्य, सहकारिता प्रशिक्षण केंद्र को निर्वाचन पदाधिकारी तथा श्वेता गुड़िया, व्याख्याता सहकारिता प्रशिक्षण केंद्र रांची को अनुकाल्पनिक पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

विशेष आम सभा कार्यक्रम की घोषणा एवं कार्यक्रम संचालन पदाधिकारी-सह-संयुक्त निबंधन (संसद) छोटानागपुर प्रमंडल द्वारा की जा चुकी है। निगम के इच्छुक सदस्यों को निदेशक पद के लिये नामांकन की तिथि दिनांक 20 अक्तूबर 2021 निर्धारित की गई है। जिसकी विधिवत सूचना सभी सदस्यों को निबंधित डाक एवं समाचार पत्रों के माध्यम से दी जा चुकी है।

चुनाव कार्य में संलग्नकर्मियों, पदाधिकारियों को पहचान पत्र निर्गत किए जाने, आम सभा (चुनाव) कार्य की सुरक्षा के लिये उपायुक्त रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के सहयोग से की जाएगी। प्रशासक के निर्देशानुसार निगम के चुनाव कार्य की पारदर्शिता के लिये सभी कार्यक्रमों की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

समीक्षा बैठक में प्रबंध निदेशक के साथ निर्वाचन पदाधिकारी लुईस टोप्पो, निगम के सचिव आलोक रंजन एवं निगम के सलाहकार उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें