Election of Sursha Anjuman Islamia Officials Held in Mandar मांडर में सुरसा अंजुमन कमेटी का चुनाव संपन्न, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsElection of Sursha Anjuman Islamia Officials Held in Mandar

मांडर में सुरसा अंजुमन कमेटी का चुनाव संपन्न

मांडर में सुरसा अंजुमन इस्लामिया के नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। चुनाव कमेटी के सदस्यों शाकिर इस्लाही, शमीम अख्तर और अमानुल्लाह अंसारी की देखरेख में अजबुल अंसारी को सदर, अबु सुफियान को नायब सदर,...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीThu, 26 Dec 2024 08:41 PM
share Share
Follow Us on
मांडर में सुरसा अंजुमन कमेटी का चुनाव संपन्न

मांडर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सुरसा अंजुमन इस्लामिया के पदाधिकारियों का चयन गुरुवार को बैठक के दौरान किया गया। चुनाव कमेटी के सदस्य शाकिर इस्लाही, शमीम अख्तर, अमानुल्लाह अंसारी की देखरेख में कराया गया। इस चुनाव में अजबुल अंसारी सदर, अबु सुफियान नायब सदर, एकराम हुसैन सेक्रेट्री, तनवीर आलम नायब सेक्रेट्री और संजर अली खजांची चुने गए। मौके पर प्रखंड अंजुमन कमेटी के सदर नूरुल्लाह हबीब नदवी, अमानत अंसारी, अंजुमन इस्लामिया मुड़मा के सदर सिद्दीक अंसारी, अंजुमन इस्लामिया मेशाल के सदर अब्दुल जलील नदवी, नेसार अख्तर, आलम अंसारी, हारिस अंसारी, अब्दुल मन्नान, मोबिन अंसारी जुनैद अंसारी आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।