हत्या के विरोध में आक्रोशित लोगों ने लालपुर चौक किया जाम
रांची के वर्दवान कंपाउंड में एक बुजुर्ग की हत्या के बाद लोग लालपुर चौक पर प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की तलाश जारी है। जाम लगभग तीन बजे हटा दिया गया।

रांची, प्रमुख संवाददाता। वर्दवान कंपाउंड में बीते शनिवार की रात एक बुजुर्ग की पीटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साए लोग रविवार को लालपुर चौक पर शव के साथ पहुंच गए और जाम कर दिया। इस दौरान आक्रोशित हंगामा करते रहे। प्रदर्शनकारियों ने लालपुर चौक से एक भी वाहनों को गुजरने नहीं दिया। आक्रोशित आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिस ने इस हत्याकांड में अब तक केवल दो आरोपियों को ही गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद प्रशिक्षु आईपीएस साक्षी जमुआर, लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार, सदर थानेदार कुलदीप कुमार पहुंचे।
पुलिस अधिकारियों ने उनकी मांगों को सुनने के बाद प्रदर्शनकारियों को बताया कि अब तक दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शेष की तलाश की जा रही है। आश्वासन दिया कि जल्द ही अन्य आरोपी को भी पुलिस गिफ्तार कर जेल भेजेगी, जिसके बाद दिन के करीब तीन बजे प्रदर्शनकारियों ने जाम हटाया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


