Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsElderly Man Found Dead in Smart City Ranchi Police Investigation Underway
स्मार्ट सिटी परिसर में मिला बुजुर्ग का शव, जांच में जुटी पुलिस

स्मार्ट सिटी परिसर में मिला बुजुर्ग का शव, जांच में जुटी पुलिस

संक्षेप:

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र की स्मार्ट सिटी में एक बुजुर्ग का शव मिला। मृतक की पहचान परमेश्वर प्रसाद के रूप में हुई है, जो एक दुकान में काम करते थे। स्थानीय लोगों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि परिजन सोशल मीडिया के जरिए शव की पहचान करने पहुंचे।

Dec 01, 2025 07:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, प्रमुख संवाददाता। धुर्वा थाना क्षेत्र की स्मार्ट सिटी में एक बुजुर्ग का शव मिला। मृतक की पहचान परमेश्वर प्रसाद के रूप में हुई है, जो सेक्टर टू स्थित भारत टेलर नामक दुकान में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह एक बुजुर्ग को स्थानीय लोगों ने सड़क पर पड़ा था। इसके बाद स्थानीय लोग वहां पर गए और देखा तो पता चला कि बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद धुर्वा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान भी करायी, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दोपहर में सोशल मीडिया पर बुजुर्ग के शव की फोटो वायरल होने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।