ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीलूट और डकैती की योजना बना रहे हथियार के साथ धराए आठ अपराधी

लूट और डकैती की योजना बना रहे हथियार के साथ धराए आठ अपराधी

शहर में लूट और हत्या की बढ़ी वारदातों के बीच रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लूटपाट और डकैती की योजना बना रहे आठ अपराधियों को पुलिस ने दबोच लिया है। उनके पास से चार पिस्टल, सात कारतूस, एक चाकू,...

लूट और डकैती की योजना बना रहे हथियार के साथ धराए आठ अपराधी
वरीय संवाददाता,रांचीWed, 10 Oct 2018 10:07 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर में लूट और हत्या की बढ़ी वारदातों के बीच रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लूटपाट और डकैती की योजना बना रहे आठ अपराधियों को पुलिस ने दबोच लिया है। उनके पास से चार पिस्टल, सात कारतूस, एक चाकू, सात हजार रुपए नगदी और मोबाइल भी बरामद किया गया है। बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार सभी को जेल भेज दिया है। जेल जाने वालों में कन्हैया मंडल, प्रवेश कुमार, नारायण उरांव, मोहित कुमार वर्मा और सुनील कच्छप रांची के हैं जबकि अन्य राजेश प्रसाद व प्रमार्थी मिश्रा रामगढ़ के और बबलू राणा हजारीबाग का रहने वाला है। इस गिरोह को राजेश और कन्हैया मंडल संचालित करते हैं। 
जेल जाने से पहले अपराधियों ने पुलिस को कई खुलासे भी किए। अभियुक्तों ने शहर के करीब एक दर्जन व्यवसायियों को लूटने की योजना बनायी थी। शुरूआत वे दस अक्तूबर से करने वाले थे। सबसे पहले रिंची अस्पताल को अपना निशाना बनाना था। अस्पताल से हर रोज उनके कर्मी बैंक में जमा करने के लिए आठ से दस लाख रुपए लेकर जाते हैं। इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी पंडरा के सात वैसे व्यवसायियों व उनके कर्मचारियों को लूटने वाले थे, जो हर रोज लाखों रुपए लेकर प्रतिष्ठान से निकलते हैं। पूछताछ के क्रम में पता चला है कि कारोबारियों और रिंची अस्पताल के कर्मियों की रेकी अभियुक्त नारायण उरांव ने किया था। 
  
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें