कर्रा प्रखंड में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया बकरीद
कर्रा प्रखंड में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया गया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विशेष नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी। प्रशासन ने शांति बनाए रखने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की।

कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कर्रा, गोविंदपुर, लोधमा, बिरदा, लरता, लिमड़ा, तिक्की एवं घुनसूली गांवों के ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह विशेष नमाज अदा की गई। कर्रा एवं गोविंदपुर के ईदगाहों तथा बिरदा और लोधमा की मस्जिदों में इमामों ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी तथा क्षेत्र में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। कर्रा अंचल अधिकारी अन्वेषा ओना, बीडीओ स्मिता नगेशिया, कर्रा थाना प्रभारी राजू कुमार एवं जरियागढ़ थाना प्रभारी विरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में गश्त करते रहे।
संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं थी और पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


